पुनर्मूल्यांकन से मुंड़खर स्कूल की भावना शर्मा जमा दो साइंस संकाय में टॉप टेन में पहुंची।



पुनर्मूल्यांकन से मुंड़खर स्कूल की भावना शर्मा जमा दो साइंस संकाय में टॉप टेन में पहुंची।

स्कूल प्रशासन ने भावना शर्मा की उपलब्धि पर स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित।

स्कूली छात्र भावना की मेहनत से प्रेरणा लेकर करें वार्षिक परीक्षा की तैयारीः ओंकार देव।



भोरंज विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर का नाम बोर्ड की जमा दो कक्षा के साइंस संकाय में प्रदेश में टॉप टेन में जुड़ गया है। इससे स्कूल प्रशासन, स्कूल प्रबंधन समिति व पंचायत के लोगों में खुशी है।



भावना शर्मा पुत्री नीरज शर्मा ने मार्च 2025 में जमा दो कक्षा के साइंस संकाय में 500 में से 480 अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया था, लेकिन परीक्षा में अच्छे पेपर होने की जिद से भावना शर्मा ने अपने गुरूओं की सलाह पर जीव विज्ञान विषय के पेपर में पुनर्मूल्यांकन भरा। जिसका परिणाम अब निकला है। इससे अब भावना शर्मा के जीव विज्ञान में 7 अंक बढ़े है। जिससे अंक 500 में से 487 अंक हो गए है। इससे भावना शर्मा ने हिमाचल प्रदेश को मेरिट में टॉप टेन में अपना स्थान बनाया है। इससे पहले भी दसवीं कक्षा में भी भावना षर्मा टॉप टेन में स्थान पाने से 8 अंकों से पिछड़ी थी, लेकिन अब इसे पूरा कर दिया है। भावना डॉक्टर बनने के लिए नीट की कोचिंग ले रही है और डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. ओंकार देव ने मेधावी छात्रा भावना शर्मा को स्कूल बुलाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा मिष्ठान खिलाकर खुशी जाहिर की। उन्होंने स्कूल के छात्रों से आहवान कि वह भावना शर्मा की मेहनत और लग्न से प्ररेणा लेकर आने वाली बोर्ड परीक्षा में तैयारी करें और मेरिट लिस्ट में स्कूल का नाम दर्ज करें। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह, प्रवक्ता मुकेश शर्मा, मीना कुमारी, गुरूचरण राणा, बृज लाल, आज्ञा राम व अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

........भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने भावना को दी बधाई।

भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने बोर्ड परीक्षा में टॉप टेन में स्थान हासिल करने पर मेधावी भावना शर्मा को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पहली बार दसवीं व जमा दो कक्षाओं के परीक्षा परिणाम में अधिकांश सरकारी स्कूलों के बच्चों ने मेरिट में स्थान पाया है। इससे साफ जाहिर है कि भोरंज विस में शिक्षा में गुणात्मक सुधार हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता