एस.सी.एस. टी. विकास निगम की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं पात्र युवा:- नीलम कुमारी

 एस.सी.एस. टी. विकास निगम की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं पात्र युवा:- नीलम कुमारी 


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

  अनुसूचित जाति जनजाति बिकास निगम की जिला प्रबंधक हमीरपुर नीलम कुमारी ने पात्र अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों से आह्वान किया है कि बह निगम द्वारा चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का भरपुर लाभ उठाएं और अपनी आर्थिकी सुदृढ़ करें यह जानकारी देते हुए जिला प्रबंधक नीलम कुमारी ने बताया कि 

हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति विकास निगम की ओर से संचालित योजनाओं में अनुसूचित जाति से संबंधित 18-55 आयु वर्ग के लोगों को जिनकी वार्षिक आय तीन लाख से कम हो वह व्यवसाय हेतु 1.40 लाख तक का ऋण 6.50 %की दर पर , 50 लाख रुपये तक का ऋण 8% की दर पर प्राप्त कर सकते है तथा शिक्षा ऋण योजना के अंतर्गत 40 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण 6.50% दर पर नर्सिंग, बी.टेक, आई.टी.आई, एम.बी.बी.एस. या उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्राप्त कर सकते हैं । 



 पी.एम. अ.ज.य. योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को 3.00 से 5.00 लाख तक का ऋण 8% की दर पर व्यवसाय हेतु अधिकतम 50000 /- तक पूंजी अनुदान के साथ उपलब्ध कराया जाता है।

अनुसूचित जनजाति के 18-55 आयु वर्ग से संबंधित महिलाओं को आदीवासी महिला सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत व्यवसाय हेतु 2 लाख तक का ऋण 4% की दर से व पुरुष वर्ग 5 लाख तक का ऋण 6% ,10 लाख तक का ऋण 8% व 10 लाख से अधिक का ऋण 10% दर पर व्यवसाय हेतु प्राप्त कर सकते हैं ।आदिवासी शिक्षा ऋण योजना के अंतर्गत 10 लाख तक का शिक्षा ऋण 6% की ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाता है । 

ऋण योजनाओं का लाभ केवल वही लाभार्थी प्राप्त कर सकते हैं जो हिमाचल के स्थायी निवासी हों , जिनकी वार्षिक आय 3.00 लाख तक हो व किसी भी बैंक या सरकारी संस्था से डिफॉल्टर न हों । 

सामान्य वर्ग से संबंधित महिलाओं को जिनकी वार्षिक आय 1 लाख तक हो उन्हें 75000/- तक ब्याज मुक्त शिक्षा ऋण व व्यवसाय हेतु 1 लाख तक का ऋण 6% की ब्याज दर पर बैंक के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाता है ।

अत: निगम द्वारा शिक्षा प्राप्त करने,रोज़गार व आमदनी बढ़ाने हेतु कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा प्रदान की जाती है।ऋण योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु लाभार्थी कार्यालय जिला प्रबंधक, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति विकास निगम, हमीरपुर में संपर्क कर सकते हैं

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता