भोरंज के एसडीएम शशिपाल शर्मा ने उपमंडल स्तर के अधिकारियों को दिए निर्देश


सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें और पात्र लोगों को लाभान्वित करें

भोरंज के एसडीएम शशिपाल शर्मा ने उपमंडल स्तर के अधिकारियों को दिए निर्देश


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

भोरंज 10 सितंबर। एसडीएम शशिपाल शर्मा ने विभिन्न विभागों के उपमंडल स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों की कल्याणकारी योजनाओं का फील्ड में व्यापक प्रचार-प्रसार करें और पात्र लोगों को लाभान्वित करें। बुधवार को यहां मिनी सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम ने ये निर्देश दिए। 

 उन्होंने कहा कि सरकार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज और अन्य विभागों के माध्यम से कई ऐसी कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जोकि सीधे तौर पर आम लोगों के कल्याण एवं उत्थान से जुड़ी हुई हैं। लेकिन, अक्सर जागरुकता के अभाव में कई पात्र एवं जरुरतमंद लोग इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। इसलिए, सभी विभागों के अधिकारी फील्ड में सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। इसमें प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के अलावा पंचायत जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा होर्डिंग्स इत्यादि के माध्यम से भी लोगों को सरकारी योजनाओं से अवगत करवाया जा सकता है। 

 एसडीएम ने कहा कि अगर किसी योजना के संभावित लाभार्थी को आवेदन करने में कोई दिक्कत आ रही हो तो अधिकारियों और कर्मचारियों को ऐसे लोगों का सही मार्गदर्शन करना चाहिए, ताकि वे उस योजना का लाभ उठा सकें। बैठक में एसडीएम ने विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं की ताजा रिपोर्ट भी ली तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। 

 इस अवसर पर बीडीओ कुलवंत सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव चंदेल, उद्यान विभाग से उद्यान विकास अधिकारी ज्योति शर्मा , सीडीपीओ कार्यालय के सांख्यिकी सहायक सुनील कुमार और अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। 

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता