हमीरपुर के होम्योपैथिक डॉक्टर सुमित पुन्याल हिम प्राइड अचीवर अवार्ड 2025 से सम्मानित
हमीरपुर के होम्योपैथिक डॉक्टर सुमित पुन्याल हिम प्राइड अचीवर अवार्ड 2025 से सम्मानित
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
गेयटी थिएटर शिमला में हिम टीवी दारा हिम सिने अचीवर्स अवार्ड्स 2025 का आयोजन किया गया।
हमीरपुर के होम्योपैथिक डॉक्टर सुमित पुन्याल को उनके उत्कृष्ट कार्यों और समाज सेवा के लिए हिम प्राइड अचीवर अवार्ड 2025 से प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी दारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें स्वास्थ्य और होम्योपैथी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और समाज को जागरूक करने के प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. सुमित पुन्याल पिछले 10 वर्षों से होम्योपैथी के क्षेत्र में कार्यरत हैं और प्रदेश के लोगों को होम्योपैथिक चिकित्सा के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही वे स्वास्थ्य और होम्योपैथी के प्रति लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके प्रयासों से प्रदेश में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता विभिन्न स्तरों, जैसे एनजीओ, संगठनों, शिक्षण संस्थानों, आईसीडीएस और पंचायत स्तर तक फैली है।
यह पहली बार नहीं है जब डॉ. पुन्याल को उनके कार्यों के लिए सराहा गया है। इससे पहले उन्हें "हिमालयन श्री 2024" , हिमाचल की शान 2024 स्टेट अवार्ड व नैशनल एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से भी सम्मानित किया जा चुका है। ये सम्मान उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और होम्योपैथी के प्रति उनके जुनून का प्रमाण हैं।
डॉ. सुमित पुन्याल ने कहा –
"यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात है, लेकिन वास्तव में यह पुरस्कार उन सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का है जिन्होंने हर समय मेरा साथ दिया। यह उपलब्धि मुझे और अधिक समर्पण व ऊर्जा के साथ समाज की सेवा करने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और यह समझाना है कि एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर बीमारियों से बचा जा सकता है। साथ ही, वे यह भी बताते हैं कि होम्योपैथी एक प्राकृतिक और सौम्य चिकित्सा पद्धति है, जिससे शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता।
डॉ. सुमित पुन्याल की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments
Post a Comment