द विनायका स्कूल की छात्रा सुहाना वर्मा ने किया दसवां स्थान हासिल - Him View
द विनायका स्कूल की छात्रा सुहाना वर्मा ने किया दसवां स्थान हासिल
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
एस्पायर ब्रेन ऑफ हिमाचल 2023 में प्रदेश भर के छठी से 11वीं के 11670 विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा।
ज़िला हमीरपुर के द विनायका पब्लिक स्कूल लदरौर की छात्रा सुहाना वर्मा सुपुत्री विनय वर्मा ने सातवीं कक्षा के 2700 बच्चों में दसवां स्थान हासिल करके अपने स्कूल और माता-पिता का नाम रोशन किया है।
विनायका स्कूल के प्रधानाचार्य ने इसकी जानकारी दी। प्रधानाचार्या ने कहा की विनायका परिवार सुहाना वर्मा के अग्रिम और उज्जवल भविष्य की कामना करता है।





Comments
Post a Comment