भोरंज स्कूल की छात्रा राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए हुई चयनित - Him View

 भोरंज स्कूल की छात्रा राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए हुई चयनित   



Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज की छात्र पलक शर्मा राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है पलक शर्मा नवमी क्लास की छात्रा है हाल ही में एसजेवीएन संस्था द्वारा प्राकृतिक संवर्धन एवं परिवर्तन विषय पर आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता में पलक शर्मा ने भाग लिया था 




पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज की छात्रा ने पर्यावरण सुरक्षा पर अपनी चित्रकला की पेंटिंग की थी इस पेंटिंग में पर्यावरण सुरक्षा का संजीव चित्र चित्रण किया गया था बेटी की इस सराहनीय पेंटिंग को प्रस्तुत करने के बाद बेटी का चयन अब राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए हुआ है



यह चित्रकला प्रतियोगिता शिमला में आयोजित की जाएगी तथा इसका आयोजन 17 नवंबर को एसजीबी एन कार्यालय शिमला में होगा इस बेटी के राज्य स्तर पर चयन के लिए पाठशाला के प्रधानाचार्य ओंकार सिंह भाटिया ने तथा समस्त स्टाफ ने बेटी को बधाई दी है तथा अग्रिम शुभकामनाएं दी है पाठशाला के प्रधानाचार्य ने आशा व्यक्त की है की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की गतिविधियां अध्ययन के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों में सर्वोत्तम है तथा बच्चे अलग-अलग क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज का नाम रोशन कर रहे हैं

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता