करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति प्रोफेसर पी.एल.गौतम केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, बिहार में चांसलर के पद पर नियुक्त - Him View
करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति प्रोफेसर पी.एल.गौतम केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, बिहार में चांसलर के पद पर नियुक्त
करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के कुलपति डा. संजीव शर्मा ने विश्वविद्यालय के समस्त परिवार की ओर से विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति प्रोफेसर पी.एल.गौतम का स्वागत किया उन्होंने कहा कि यह करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के साथ-साथ पूरे हिमाचल के लिए बहुत ही गवर् की बात है। विश्वविद्यालय में डा. गौतम की इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है। कुलपति महोदय ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि ऐसे महान बुद्विजीवियों का हमें सहयोग मिल रहा है। इसके साथ-साथ उन्होंने भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुमूर् का भी आभार व्यक्त किया।
करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के कुलपति डा. संजीव शमार् ने जानकारी देते हुए बताया कि डा. गौतम केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा, बिहार में कुलाधिपति के तौर पर अपनी सेवाएं देगें। कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग, मंत्रालय कृषि एवं किसान कल्याण, कृषि भवन, नई दिल्ली, विश्वविद्यालय के माननीय कुलाध्यक्ष भारत के राष्ट्रपति द्वारा यह नियुक्ति दी गई है। यह नियुक्ति आगामी पांच वषोर्ं के लिए की गई है।
जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव से अपनी शिक्षा आरंभ की, उसके बाद पंजाब यूनिवसिर्टी चंडीगढ़ से स्नातक और एम.एससी. एवं पीएच.डी. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान दिल्ली से प्राप्त की। प्रोफेसर गौतम ने विभिन्न पदो पर अपनी सेवाएं दी हैं जैसे अध्यक्ष, पौधों की किस्मों का संरक्षण, कृषि मंत्रालय, भारत सरकार, अध्यक्ष, राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण, पयार्वरण वन मंत्रालय- जलवायु परिवतर्न, भारत सरकार, डिप्टी महानिदेशक, फसल विज्ञान, आईसीएआर नई दिल्ली, वीसी, जी.बी. पंत कृषि विश्वविद्यालय एवं प्रौद्योगिकी, पंतनगर, उत्तराखंड, निदेशक, आईसीएआर-एनबीपीजीआर, नई दिल्ली डीन, कॉलेज ऑफ वानिकी, वाईएसपी बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय, सोलन, करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय में दो बार वाईस चांसलर व अभी वतर्मान में प्रो चांसलर (आनरेरी) का पदभार संभाला है। वह एक प्रतिष्ठित आनुवंशिकीविद् और पादप प्रजनक हैं जो गेहूं, फॉक्सटेल बाजरा, सोयाबीन, राइसबीन, ऐमारैंथ और एक प्रकार का अनाज की उन्नत फसल किस्मों के विकास से जुड़े हैं। उन्होंने पादप आनुवंशिक संसाधनों और जैव विविधता के संरक्षण और प्रबंधन में महत्वपूणर् योगदान दिया है। डा. गौतम ने अकादमियों और सोसायटी के फेलो लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल और पंजाब यूनिवसिर्टी चंडीगढ़ मेडल्स, एग्रीकल्चर टुडे, मोबिलाइजेशन सोसाइटी और इंडियन सोसाइटी ऑफ प्लांट जेनेटिक रिसोसेर्ज लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाडर््स की पट्टिका समपिर्त सेवाओं के लिए सम्मान और ऐतिहासिक गेहूं के विकास के लिए मान्यता प्रमाण पत्र प्राप्त किए हैं। डा. गौतम ने अंतरार्ष्ट्रीय स्तर पर एफएओ की वातार्/बैठकों के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल संधि और जैविक विविधता पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन, अंतरार्ष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लिया है।
डा. गौतम ने विश्वविद्यालय की ओर से दिए गए सम्मान के लिए समस्त सीपीयू परिवार का धन्यवाद किया तथा साथ में ही राष्ट्रपति जी का भी आभार व धन्यवाद किया। डा. गौतम ने राष्ट्रीय स्तर के केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा, की भी जानकारी दी। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा 7 अक्टूबर 2016 को कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के एक राज्य कृषि विश्वविद्यालय में परिवतिर्त होने के बाद अस्तित्व में आया, जिसे 1970 में सरकार द्वारा स्थापित किया गया था। जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और वैश्विक जरूरतों को पूरा करने के लिए नैतिक मूल्यों के साथ कृषि और शिक्षा, अनुसंधान और किसानों की आजीविका के लिए विशेष सेवाएं प्रदान करना है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डा. संजीव शमार् ने प्रोफेसर पी.एल.गौतम को टोपी शाल देकर सम्मानित किया। करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रमोद महेश्वरी, प्रशासन, प्रोफेसरों व कमर्चारियों ने प्रतिकुलाधिपति प्रोफेसर पी.एल.गौतम का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा, बिहार में कुलाधिपति के तौर पर नियुक्ति पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।




Comments
Post a Comment