एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के दौरान रहेगी वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था - Him View

एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के दौरान रहेगी वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था




नादौन 02 नवंबर। एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के दौरान नादौन शहर में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला दंडाधिकारी हेमराज बैरवा ने विशेष आदेश जारी किए हैं।




 इन आदेशों के अनुसार नादौन शहर में 3 से 5 नवंबर तक की अवधि के दौरान नेशनल हाईवे 70 पर लेबर चौक से कोहला कलूर बिलकलेश्वर महादेव सड़क पर वन-वे ट्रैफिक की व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान रामलीला ग्राउंड नो पार्किंग जोन रहेगा। इसके अलावा जैन मोहल्ला से पत्तन बाजार मार्ग, पैट्रोल पंप से सेरी स्कूल मार्ग और मेन बाजार से चुगाला चौक मार्ग को नो एंट्री जोन घोषित किया गया है।



 जिला दंडाधिकारी ने सभी वाहन चालकों से चैंपियनशिप के दौरान नादौन शहर में यातायात को सुचारू बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की है।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता