भोरंज स्कूल में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन - Him View

 भोरंज स्कूल में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में राष्ट्रीय बाल विकास स्वास्थ्य कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के बच्चों की जांच की। इस स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत बच्चों के हीमोग्लोबिन को देखा गया तथा बच्चों की जन्मजात विकृतियों का भी विश्लेषण किया गया। स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के दौरान बच्चों में खून की कमी के साथ-साथ शारीरिक एवं बौद्धिक विकास को भी जांचा गया। इसके अलावा बच्चों में होने वाली सभी प्रकार की बीमारियों का भी बारीकी से विश्लेषण किया गया जिसमें त्वचा संबंधित ,कॉम सुनने से संबंधित, स्वास्थ्य तंत्र से संबंधित तथा दांत इत्यादि को भी चेक किया गया। 




स्वास्थ्य शिविर के दौरान बच्चों की हृदय गति की अनियमितता तथा अनियमितता को भी चेक किया गया। उम्र के साथ शारीरिक विकास में आने वाली बधाओं के बारे में भी बच्चों को जागरूक किया गया। इस तरह से स्कूल के लगभग 300 बच्चों का सूक्ष्म शारीरिक अध्ययन किया गया।



स्वास्थ्य शिविर के दौरान डॉक्टर की ऑब्जरवेशन में नॉर्मल एनीमिक विद्यार्थियों की संख्या 112 ,माइल्ड एनीमिक विद्यार्थियों की संख्या ,53 तथा मॉडरेट एनीमिक विद्यार्थियों की संख्या 62 पाई गई। 



इस कार्यक्रम को एनीमिया मुक्त हिमाचल तथा बाल सुपोषण योजना के तहत आयोजित किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर चंद्रकांत पंडित ,डॉक्टर सचिन , डॉक्टर नेहा तथा डॉ शिल्पा, डॉ करन, एवं स्वाति शर्मा (फार्मासिस्ट) तथा अनीता एवं अनीता देवी (एएनएम )भी टीम में शामिल रहे। इस स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत बच्चों को हेल्थ कार्ड भी बांटे गए तथा उनके संपूर्ण स्वास्थ्य का रिकॉर्ड तय किया गया। स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य श्री ओंकार सिंह भाटिया जी ने भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आई समस्त टीम का धन्यवाद किया एवं यह आशा जताई की भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर स्कूल में आयोजित होते रहेंगे ताकि बच्चों के स्वास्थ्य की जांच होती रहे।


Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता