रौहीं गांव में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित - Him View

रौहीं गांव में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

हिमाचल हमीरपुर।भोरंज विधानसभा क्षेत्र की रौन्ही पंचायत के रौन्ही गांव में विधायक आपके द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक के गांव पंहुचने पर रौहीं फांसियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस के उपरांत ग्रामीणों की समस्या को सुनकर उनका निपटारा किया गया।

इस अवसर पर भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र को आर्दश विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके लिए अनेकों कार्य शुरू हो चुके हैं। रौहीं गांव के पुल के लिए साढे छः लाख रू मंजूर कर चुके हैं जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।




टिक्कर गांव से मनोह गांव के बीच कोई बैंक सुविधा नहीं है सैंटर प्लेस देख कर ग्रामीण बैंक या कांगड़ा बैंक की शाखा खोली जाएगी।



महिला मंडल रौन्ही के लिए जमीन उपलब्ध होने पर भवन के लिए बजट का प्रवधान विधायक खुद करवाएंगे। उंन्होने कहा कि रौहीं पंचायत के लिए वजट सैंक्शन करवा दिया है एक साल में रौहीं पंचायत का नया भवन तैयार हो जायेगा।



टिक्कर से मनोह सड़क का सुदृढ़ीकरण के तहत उसे चौड़ा और पक्का किया जाएगा। इस का काम जल्दी शुरू कर दिया जाएगा।

रौहीं गांव के लिए मुख्य सड़क से ऐंबूलैंस सड़क निकाली जाएगी जो हरीजन बस्ती रौन्ही से होकर भोंरज सड़क से जोड़ी जाएगी। कार्यक्रम में भोरंज ब्लॉक के अध्यक्ष विजय बन्याल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजीव लाल मैहर, जिला उपाध्यक्ष नरेश ठाकुर, गोल्डी, प्रधान रंजना शर्मा, बीडीसी संतोष कुमारी, मिल्खी राम, जुल्फी राम,राकेश कुमार,करतार सिंह,बोरा, इकबाल सिंह,दिले राम,जेई सुनील कुमार जाहू से काकू भोरंज ब्लॉक सोशल मीड़िया प्रभारी चंदन ठाकुर व अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता