आईटीआई रैल में कल होंगे साक्षात्कार - Him View

 आईटीआई रैल में कल होंगे साक्षात्कार 


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

आईटीआई रैल में आईटीसी लिमिटेड कपूरथला पंजाब 2 नवंबर को साक्षात्कार के लिए आ रही है। इसकी सूचना आईटीआई के प्रधानाचार्या कपिल ठाकुर ने दी। साक्षात्कार में आईटीआई के ट्रेडर्स फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक व्हीकल, वायर मैन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर ऑपरेटर के 2017,2019,2020,2021,2022 और 2023 के पास अभियार्थी उपस्थित हो सकते है।




 कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए सिर्फ महिला अभियार्थियो का चयन किया जाएगा। अभियार्थियों की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कंपनी द्वारा चयनित आईटीआई के अभियार्थियों को 11,517/ रूपए मासिक मानदेय दिया जाएगा। 



साक्षात्कार के लिए अभियार्थी 2 नवंबर 2023 को सुबह 9:30 बजे आईटीआई रैल जिला हमीरपुर में अपने सारे प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व रिज्यूम की 2 फोटो सहित उपस्थित हो सकते है।

जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही एक साल की ऑपरेटरशिप कर रखी है वे अभियार्थी इस साक्षात्कार में हिस्सा नहीं ले सकते है।।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता