महिलाओें की सुरक्षा की बातें करने वाली सरकारें सरकारी स्कूलों में रात को महिलाओें को गार्ड ड्यूटी पर करती है तैनात : मनोहर शर्मा
महिलाओें की सुरक्षा की बातें करने वाली सरकारें सरकारी स्कूलों में रात को महिलाओें को गार्ड ड्यूटी पर करती है तैनात : मनोहर शर्मा
Him View
प्रेस को जारी एक बयान में आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर शर्मा ने वर्तमान सरकार और पूर्व में रही सरकार के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा विभाग के स्कूलों में चपरासी की पोस्ट पर कार्यरत महिलाओं को रात्रि गार्ड के लिए इस्तेमाल किया जाता है जोकि कानूनी और संवैधानिक सही नहीं है मैंने खुद हायर सेकेंडरी स्कूल छत और शाहतलाई स्कूल में महिलाओं को रात्रि में ड्यूटी पर तैनात देखा । मनोहर शर्मा ने बताया कि जब फोर्थ ग्रेड कर्मचारी संघ बिलासपुर के अध्यक्ष संजय कुमार से जब हमारी बात हुई तो संजय ने बताया कि 2017 में हाई कोर्ट का निर्णय आया था कि महिलाओं की रात्रि में ड्यूटी नहीं होगी फिर भी विभाग मनमानी कर रहा है और रात को महिलाओं की ड्यूटी लगता है और महिलाएं ड्यूटी देने को मजबूर हैं । वही जब हमने शिक्षा विभाग डिप्टी डायरेक्टर जोगिंदर राव से बात की तो उन्होंने कहा की ऐसी बात नहीं है और ना ही महिलाओं की ड्यूटी लगाई जाती है और ना ही कोई ऐसा आदेश है तो फिर आखिरकार किसकी गलती है शासन की या प्रशासन की और यह सारा सिस्टम किसके कहने पर चल रहा है कौन इसका जिम्मेदार है यदि किसी महिला के साथ कोई अनहोनी होगी तो उसका जिम्मेदार कौन रहेगा सरकार या विभाग यह बहुत ही विचित्र और विचारणीय प्रश्न है। मनोहर शर्मा ने शिमला कोटखाई गुड़िया हत्याकांड और अन्य हत्याकांडों जिक्र करते हुए कहा कि अपराध को जन्म देने वाली नीति आखिर क्यों अपनाई जा रही है मनोहर शर्मा ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के डायरेक्टर और वर्तमान सत्ता सिंह सरकार से अनुरोध करते हुए कहा की इस बात पर जल्द से जल्द ध्यान दिया जाए कि ऐसा क्यों हो रहा है और इसको तुरंत रोका जाए और जो भी इस कानून विरोधी कार्रवाई के अपराधी हैं उनके ऊपर सख्त कार्रवाई करके कठोर दंड दिया जाए ताकि भविष्य में ऐसा कोई ना कर सके । मनोहर शर्मा ने वर्तमान सरकार को सुझाव देते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों की भर्ती कर पूर्व सैनिकों को सरकारी स्कूलों में पूर्व सैनिकों को सरकारी स्कूलों में रात्रि गार्ड ड्यूटी के लिए इस्तेमाल किया जाए तो बेहतर रहेगा ।

Comments
Post a Comment