स्वास्थ्य एवं पोषण सहायता कार्यक्रम का हुआ आयोजन - Him View

 स्वास्थ्य एवं पोषण सहायता कार्यक्रम का हुआ आयोजन



Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

जय बाबा कमलाहिया अराधना संस्था (JBK Aradhana) द्वारा डाबर इण्डिया लिमिटेड के CSR के सहयोग से स्वास्थ्य एवं पोषण सहायता कार्यक्रम के तहत आज संस्था द्वारा स्वयं सहायता समूह निर्मला व स्वयं सहायता समूह माया कि महिलाओं को पौष्टिक आहार जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण आदि विषयों पर जागरूक किया व इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला व प्राथमिक विद्यालय अमरोह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला व प्राथमिक विद्यालय भुक्कड, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय कक्कड, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेडी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चम्बोह, प्राथमिक विद्यालय चम्बोह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बधानी, प्राथमिक पाठशाला बधानी, के लगभग 2100 बच्चो व अध्यापकों को पौष्टिक आहार वितरित किए गए और साथ ही बच्चों को पौष्टिक आहार, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा व आपदा प्रबंधन के विषय में जागरूक किया गया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार भारद्वाज (एम. के.भारद्वाज) व प्रोजैक्ट मैनेजर ज्योति पठानिया ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समुदाय को उपरोक्त विषयों पर जागरूक करना व संरक्षण करना है ताकि हमारा आने वाला भविष्य सुरक्षित रहे। वह हमारा पर्यावरण स्वच्छ बना रहे। इन्हीं लक्ष्यों के तहत जय बाबा कमलाहिया अराधना संस्था पिछले 15 सालों से कार्य कर रही है वह समुदाय के सहयोग के साथ समय-समय पर इस तरह का आयोजन करवाती रहती है। जिसमें समाज की सहभागिता बहुत ही आवश्यक है ताकि हमारा भविष्य सुरक्षित रह सके और उन्होंने बच्चों से अपील की सभी पढ़ाई के साथ-साथ पौष्टिक आहार वह खेलकूद में भी अपनी भागीदारी निभाते रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता