भोरंज मंडल नवनियुक्त महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने पूर्व विधायक अनिल धीमान से की मुलाकात - Him View
भोरंज मंडल नवनियुक्त महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने पूर्व विधायक अनिल धीमान से की मुलाकात
Him View - 13-10-2023
हिमाचल हमीरपुर।भारतीय जनता पार्टी भोरंज मण्डल की नवनियुक्त महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजना ठाकुर ने समस्त भोरंज भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पूर्व में दो बार रहे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंद, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बहन वंदना योगी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अर्चना ठाकुर का धन्यवाद किया।
इसी कड़ी मै अंजना ठाकुर जी ने पूर्व विधायक अनिल धीमान से भी शिष्टाचार भेंट की इसके साथ ही अनुराग सिंह ठाकुर के 16 तारीख को भोरंज विधानसभा के प्रस्तावित दौरे को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई ।अंजना ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम में महिलाएं भारी से भारी संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लेंगी।



Comments
Post a Comment