भोरंज स्कूल की छात्रा पलक का हुआ जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी में चयन - Him View

 भोरंज स्कूल की छात्रा पलक का हुआ जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी में चयन


Him View - Bhoranj

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज की छात्रा पलक प्लस वन आर्ट्स ने जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश लिया ।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोरंज ने जहां अध्ययन के वातावरण को बदलने का प्रयास किया है वही बच्चों की जीवन शैली और कार्यशैली को बदलने में भी स्कूल प्रशासन काम पूरी तरह से प्रयासरत है। स्कूल प्रशासन ने जहां भोजन व्यवस्था में चम्मच प्लेट की व्यवस्था स्थापित की। वही सप्ताह में चपतियां, पनीर भी बच्चों को खिलाने की व्यवस्था शुरू की। इसके अलावा इस पाठशाला की 9 बेटियां विज्ञान ज्योति कार्यक्रम में जहां चयनित हुई वहीं उन बेटियों को ₹1000 मासिक स्कॉलरशिप भी बच्चों के खाते में आने लगा। इसके अलावा लगभग ₹10000 का प्रिंट मटेरियल जो अध्ययन के लिए जरूरी है सभी विज्ञान ज्योति कार्यक्रम में चयनित बच्चियों को मिला मिला।बच्चियों को स्कॉलरशिप 1 साल तक मिलता रहेगा।इसके अलावा स्कूल प्रशासन ने होम टाइम टेबल जारी करके बच्चों के साथ सहभागिता को और ज्यादा बढ़ाया। जिसके सरहणीय परिणाम आने लगे यहां तक की भोरंज स्कूल के होम टाइम टेबल की चर्चा शिक्षा निदेशक से लेकर के स्थानीय विधायक माननीय सुरेश कुमार ने हर मंच पर की। इसके अलावा बच्चों के भाषण प्रतियोगिताओं तथा लेखन प्रतियोगिताओं एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज का नाम अग्रणी रूप से आने लगा।संविधान की प्रस्तावना के ऊपर लिखे गए सुलेखों के लिए पहले दूसरे तीसरे स्थान पर आए हुए छात्रों को माननीय स्थानीय विधायक ने सम्मानित भी किया। 


इसके अलावा अभी पिछले दिनों चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में भी बच्ची के मॉडल ने प्रथम स्थान पर आकर स्कूल के प्रशासन द्वारा किए गए सुधारात्मक कदमों पर मोहर लगाई। स्कूल प्रशासन ने जहां अपने स्तर पर सबसे पहले स्कूल टाइम टेबल को चेंज किया, वही अपने स्तर पर बच्चों को घर पहुंचने के लिए बस की व्यवस्था पर भी काम किया इसी कड़ी में अब इस पाठशाला की एक बेटी सोनम ने हिमाचल प्रदेश बाल विधानसभा में नशे के विरोध में आवाज बुलंद की।


 इसी श्रृंखला को आगे बढ़ते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज की बेटी की पलक ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्लस वन की परीक्षा को पास करके जवाहर नवोदय डूंगरी में दाखिला लिया और इस कड़ी में स्कूल के प्रधानाचार्य ओंकार सिंह भाटिया ने स्वयं जाकर बेटी को जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में दाखिल करवाया जो लोग यह समझते हैं की सरकारी पाठशाला में पढ़ाई नहीं होती अथवा यह समझते हैं कि सरकारी पाठशालाएं प्राइवेट पाठशालाओं से पीछे हैं उनकी सोच को इस पाठशाला की सराहनीय कार्यशाला ने बदला है। बेटी पलक के जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में दाखिला लेने के लिए एसडीएम भोरंज ने भी बेटी को बधाई दी। वही सराहनीय कार्य करने के लिए स्थानीय पंचायत के प्रधान तथा बीडीसी सदस्य एवं स्कूल प्रबंधन समिति ने भी प्रधानाचार्य ओंकार सिंह भाटिया के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता