दर-गुजरेहड़ा के ग्रामीणों के लिए एक करोड़ 64 लाख से बनेगा फुट ब्रिज - Him View

 दर-गुजरेहड़ा के ग्रामीणों के लिए एक करोड़ 64 लाख से बनेगा फुट ब्रिज।

Him View 

भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने लींड़ी खड्ड पर दो गांवों दर और गुजरेहड़ा के लिए फुट ब्रिज के निर्माण के लिए भूमि पूजन करके शिलान्यास किया।




इस दौरान उन्होनें कक्कड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास एक निरंतर प्रकिया है। विधानसभा चुनावों के दौरान दर और गुजरेहड़ा के ग्रामीणों ने फुट ब्रिज बनाने की मांग की थी। इसे पूरा करने के लिए आज शिलान्यास किया गया है तथा इसके निर्माण पर एक करोड़ 64 लाख रूपए खर्च होंगे। उन्होंने कक्कड़ से गुजरेहड़ा गांव के लिए सड़क निर्माण के लिए प्राकलन तैयार करने के लोक निर्माण विभाग को ओदश दिए। इसके लिए लोगों से आहंवान किया कि सड़क निर्माण के लिए भूमि देने में विभाग का सहयोग करें। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि फगलोट गांव में तीन लाख 68 हजार रूपए से महिला मंडल भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा कक्कड़ पंचायत के डयूंगली गांव की सड़क को पक्का करने व डंगों के निर्माण पर 16 लाख रूपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या को दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए गांव अप्पर कक्कड़ और फगलोट में ओवर हैड़ टैंक का निर्माण किया जाएगा। इससे पहले पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने विधायक सुरेश कुमार का कक्कड़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेष कांग्रेस कमेटी के सचिव कमलदेव राज, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजीव लाल मैहर, जिला सचिव परवेश ठाकुर, युकां ब्लॉक अध्यक्ष राकेश गोल्ड़ी, सोशल मीड़िया प्रभारी चंदन ठाकुर, रवि ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रहमदास, कक्कड़ पंचायत प्रधान विनोद कुमार, उप प्रधान कुलदीप चंद,योगराज, पूर्व उप प्रधान महल राज कुमार, पंचायत प्रतिनिधि सत्या देवी, महिला मंडल चंदरूही अध्यक्ष सरीता देवी, फगलोट महिला मंडल अध्यक्ष बिमला देवी, लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के अधिशासी अभियंता के.के. भारद्वाज, सहायक अभियंता अनिल शर्मा, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता आशीष देव, कनिष्ठ अभियंता सोहारू राम व अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता