एससी एसटी विकास कार्यक्रम के लिए एक्ट बनाने की मांग, जनसँख्या के अनुपात में हो बजट आवंटन - Him View

 एससी एसटी विकास कार्यक्रम के लिए एक्ट बनाने की मांग, जनसँख्या के अनुपात में हो बजट आवंटन



हमीरपुर Him View 

अनुसूचित जाति जनजाति उपयोजना के लिए एक्ट बनाने के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन स्थानीय जिला परिषद् भवन में किया गया. स्टेट कोलिशन फॉर लेजीसलेशनएस ऑफ़ एससी एसटी सब प्लान द्वारा आयोजित इस बैठक में जिला हमीरपुर से सम्बन्धित संगठनों ने शिरकत की. बैठक में उपयोजना के मौजूदा प्रावधानों पर चर्चा करते हुए सुखदेव विश्व्प्रेमी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2011 में अनुसूचित जाति उपयोजना की राशि जनसंख्या के अनुपात में 25% के लगभग प्रस्तावित थी लेकिन यह राशि संबंधित वर्ग के विकास की प्राथमिकताओं पर खर्च नहीं हो पाई।

उन्होंने कहा कि इसके पिछले 5 सालों में इस उपयोजना के तहत बजट प्रावधान मात्र 5% तक सीमित कर दिया गया, जो जनसंख्या के अनुपात मे 33% होना चाहिये था। यह राशि भी सही मायने में अनुसूचित जाति के विकास पर खर्च नहीं हो पा रही है।




विषय पर चर्चा करते हुए एससी एसटी कर्मचारी संगठन के राज्य प्रधान ज्ञान चाँद भाटिया, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुक्रांत भाटिया, आप पार्टी नेता धनी राम शुक्ला, बीसपी नेता प्रवीण कौशल, राकेश जसवाल, अजीत कुमार ने एससी एसटी विकास कार्यक्रम के लिए एक्ट बनाने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति, जनजाति विकास निधि विशेष कानून बनाया जाए, और अनुसूचित जाति- जनजाति की जनसंख्या के अनुपात में कुल बजट का 33% प्रावधान किया जाए, ताकि यह निर्धारित राशि इस वर्ग के सामाजिक आर्थिक तथा शैक्षणिक विकास की प्राथमिकताओं के आधार पर खर्च हो सके।

कबीर पंथ समाज सुधार सभा से ओम प्रकाश भाटिया ने कहा यह कानून तेलंगाना राज्य के मसौदे के आधार पर बनाया जाये. वहीँ, ज्ञान चाँद भाटिया ने इस संबंध में जानकारी देते कहा कि यह एक्ट आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडू तथा राजस्थान राज्यों में पहले हि बनाया जा चूका है जिसके नतीजे काफी उत्साहजनक हैं

इस अवसर पर वीरबल दास, बिपत राज, जगदीश चाँद, कुलबीर सिंह, दलजीत कुमार, राज कुमार, सुनील कुमार, सुरेश कुमार ने भी अपने विचार रखे.


Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता