युवक मण्डल बधानी के युवओं ने सर्वे भवन्तु सुखिन: की कामना के साथ किय यज्ञ - Him View

 युवक मण्डल बधानी के युवओं ने सर्वे भवन्तु सुखिन: की कामना के साथ किय यज्ञ। 


Him View 15-07-2023

   युवक मण्डल बधानी के सचिव अभिनब शर्मा ने बताया कि शिव मंदिर बधानी में सर्वे भवन्तुं सुखिन मंन्त्र को ध्येय मानकर युवक मणडल बधानी के युवाओं ने आज समस्त गांव वासियों के साथ मिलकर आज शान्ति हवन यज्ञ किया। उन्होंने बताया कि समाज में बरसात के कारण हो रही उथल पुथल को देखते हुए सबकी मंगल कामना की गई। इस यज्ञ में ग्राम वासियों के सहयोग से युवक मणडल बधानी द्वारा खीर का भण्डारा भी आयोजित किया गया। प्रधान राज कुमार राजन ने बताया की शिवरात्रि और महा शिवरात्रि का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व माना गया है।प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है।वर्तमान में सावन माह चला हुआ है और ज्योतिषों के अनुसार बड़े लंम्बे अंतराल के बाद ऐसा शुभ योग बना है कि इस वर्ष सावन माह दो माह तक चलने वाला है।

इसलिए युवक मण्डल बधानी के युवाओं ने यह निर्णय लिया और आज सावन माह की शिवरात्री को सभी बधानी गांव वासीयों के साथ मिलकर सर्वे भवन्तु सुखिन: इस मंन्त्र को ध्येय लेकर हवन किया गया।

इस मौके पर शिव मंदिर बधानी के प्रधान किशोरी लाल युवक मण्डल बधानी के सदस्यों में मोहित, अंशुल, अवतार, सौरब, हर्षित, शुभम रोहित व अन्य ग्राम वासी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता