रामचंद्र पठानिया ने किया बेटियों को सम्मानित - Him View
रामचंद्र पठानिया ने किया बेटियों को सम्मानित
Him View 16 जुलाई 2023
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत पंचायत जाहू में आंगनवाड़ी केंद्र जाहू बाजार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामचंद्र पठानिया अध्यक्ष कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के समिति ने की इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जाहू के प्रधानाचार्य रमेश ठाकुर जी उपस्थित रहे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संतोष, सबित्री, शीला, प्रमिला, अंजना, सरला भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में तीन लोकल चैंपियन बेटियों को पुस्तक व स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।पंचायत की 3 जूडो कराटे में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने विभाग के द्वारा चलाई जा रही सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण की 40 बेटियों के प्रशिक्षण सत्र का भी अवलोकन किया और इस प्रशिक्षण के लिए विभाग की प्रशंसा की। बेटियों से कहा कि आज कि बदलते समय के चैलेंज को देखते हुए हर बेटी के लिए इस प्रकार का सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण अति आवश्यक है ताकि किसी भी संकट की घड़ी में अपने आत्मविश्वास से आत्मरक्षा कर सकें।
इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने पौधारोपण भी किया



Comments
Post a Comment