भोरंज की बेटी ने पूरे देश में किया 7वां स्थान हासिल - Him View

 भोरंज की बेटी ने पूरे देश में किया 7वां स्थान हासिल


Him View 13 July 2023

भोरंज उपमंडल की पंचायत लुदर महादेव की रहने वाली अनुजा शर्मा ने पूरे देश में भोरंज का नाम रोशन किया है। अनुजा शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर ओपन कविता प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमे पूरे देश में अनुजा शर्मा ने सातवां स्थान हासिल कर भोरंज का नाम रोशन किया है। अनुजा शर्मा ने 21 कविताओं की एक किताब भी लिखी है जो अमेजन पर बिक रही है। अनुजा शर्मा वर्तमान में लॉ की पढ़ाई कर रही है।

इस उपलब्धि पर अनुजा शर्मा का कहना है की मैं इसका श्रेय अपने माता पिता और अध्यापकों को देती हूं जिन्होंने मुझे हमेशा प्रोत्साहित किया।

अनुजा शर्मा के पिता वेद कुमार लखनपाल जोकि एक अध्यापक है इन्होंने कहा की हमारे लिए यह गर्व का पल है और हमारी बेटी की मेहनत रंग लाई है।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता