विभागीय अधिकारीयों के माध्यम से डिपो संचालकों को धमकाने के वजाय जायज़ माँगों पर गौर करे सरकार - Him View

 विभागीय अधिकारीयों के माध्यम से डिपो संचालकों को धमकाने के वजाय जायज़ माँगों पर गौर करे सरकार


Him View 02-03-2022 

प्रदेश के डिपो संचालकों ने लंबे समय से लंम्बिल माँगों को लेकर एक मार्च से दस मार्च तक निगम के गोदामों से राशन न उठाने का निर्णय लिया है जिसके वारे में प्रदेश डिपो संचालक समिति ने उप मण्डल दंड अधिकारी घुमारवीं के माध्यम से सात फरबरी को माननीय मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन देकर अवगत करवा दिया था कि यदि 28 फरबरी तक प्रदेश के डिपो संचालकों की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए स्थाई नीति नहीं बनाई गई और पी ओ एस मशीनों में कनेक्टिविटी बहाल नहीं की गई तो प्रदेश के डिपो संचालक निगम के गोदामों से राशन नहीं उठाएंगे!प्रदेश के डिपो संचालक अपनी इन माँगों को लेकर एक मार्च से दस मार्च तक राशन न उठाने पर अडिग हो गए हैं!प्रदेश डिपो संचालक समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि ने ज़ारी व्यान में कहा कि प्रदेश डिपो संचालक समिति पिछले करीव चार वर्षों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी माँगें रखती आ रही है लेकिन सरकार हमारी इन जायज़ माँगों को निरंतर नज़रअंदाज़ कर रही है इसी से नाराज़ प्रदेश के डिपो संचालकों ने मज़बूर होकर यह निर्णय लिया!अशोक कवि ने कहा कि सरकार डिपो संचालकों की जायज़ माँगें मानने के वजाय विभागीय अधिकारीयों के माध्यम से डिपो संचालकों को धमका कर लोकतंत्र की हत्या करने का जो प्रयास कर रही है वह किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा!प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से आग्रह किया कि सरकार हमारी मांगो पर शीघ्र गौर करके इसकी अधिसूचना ज़ारी करे अन्यथा अप्रैल माह से प्रदेश के सभी डिपो संचालक अनिश्चित काल के लिए निगम के गोदामों से राशन उठाना वंद कर देंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार व विभाग की होगी

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता