स्कूल की छात्राओं ने किया पुलिस थाना भोरंज व यूको बैंक का भ्रमण - Him View

स्कूल की छात्राओं ने किया पुलिस थाना भोरंज व यूको का भ्रमण




Him View 16-02-2022
उपमण्डल भोरंज के अंतर्गत भोरंज की 30 छात्राओं ने भरेड़ी सर्कल की पर्यवेक्षक सरोज ठाकुर व भोरंज सर्कल की पर्यवेक्षक तारा देवी की अध्यक्षता में पुलिस थाना भोरंज का भ्रमण किया। इस मौके पर पुलिस थाना भोरंज प्रभारी सुरम सिंह जी ने छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में बताया। एसएचओ सुरम सिंह ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में अवगत करवाया। 

थाना प्रभारी सुरम सिंह ने शिकायत व एफआईआर के बारे मे भी छात्राओं को बताया, कि शिकायत व एफ आई आर किसके पास की जाती है व शिकायत कैसे की जाती है। छात्राओं को पुलिस थाना भोरंज का दौरा भी करवाया गया।



सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में भी छात्राओं को अवगत करवाया गया और इसके साथ कोविड महामारी के बचाव के बारे में भी छात्राओं को जानकारी दी गई। इस भ्रमण के दौरान छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला।छात्राओं का कहना है कि इस भ्रमण में हमें बहुत कुछ सीखने को मिला और हमे अपने अधिकारों के बारे भी जानकारी मिली। 

इसके बाद छात्राओं ने यूको बैंक भोरंज का दौरा भी की किया।बैंक वरिष्ठ अधिकारी ध्रुव सिंह कंवर ने छात्राओं को बचत खाता, एजुकेशनल लोन, एटीएम कार्ड की जानकारी दी।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता