भोरंज में कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारम्भ, जोनल प्रभारी किए नियुक्त - Him View
भोरंज में कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारम्भ, जोनल प्रभारी किए नियुक्त
Him View 02-02-2022.
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भोरंज ने क्षेत्र में पार्टी सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए जोनल प्रभारियों की नियुक्तियां की है। इसकी जानकारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह बनियाल ने दी।भोरंज क्षेत्र को चार जोन में विभाजित किया गया है जिनमें समीरपुर,भोरंज,भरेडी व पट्टा जोन शामिल है। नवनियुक्त जोनल प्रभारियों में समीरपुर जोन में धर्म सिंह ठाकुर प्रभारी व महिन्द्र शर्मा सह प्रभारी,भरेड़ी जोन में रोशन लाल शर्मा प्रभारी व किशोरी लाल सह प्रभारी, भोरंज जोन में चमन लाल शर्मा प्रभारी व पवन कुमार ढोह सह प्रभारी और पट्टा जोन में वलवंत ठाकुर प्रभारी व रतन चंद भकेडा सह प्रभारी की जिम्मेवारी सौंपी गई है।जोनल प्रभारी व सह प्रभारी सम्वधित जोन में सदस्यता अभियान चलाएंगे और अधिक से अधिक सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़ने का कार्य करेंगे। इस संदर्भ में हर जोन में लॉन्च कार्यक्रम किए जाएंगे तथा लोगों को कांग्रेस के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विजय सिंह बनियाल ने कहा कि कांग्रेस सदस्यता के प्रति लोगों में भारी उत्साह है और सदस्य फार्म के लिए लोग स्वयं डिमांड कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि हर बूथ पर कांग्रेस के कार्यकर्ता जाकर सदस्यता फार्म भरेंगे और जोनल प्रभारी इस की मॉनिटरिंग करेंगे।विजय सिंह वनियाल ने कहा की भोरंज में इस वार कांग्रेस एकजुटता के साथ चुनाव में उतरेगी जबकि भाजपा गुटों में वंट कर विभाजन के कगार पर खड़ी है।उन्होंने कहा की भोरंज में भाजपा विधायक पूरी तरह से फेल हो चुकी है।भाई भतीजावाद,कर्मचारी उत्पीड़न व तवादला उधोग चर्म पर है।इससे जनता त्रस्त हो रही है।इस बार भोरंज में कांग्रेस पार्टी का परचम लहराया जाएगा।
विजय सिंह बनियाल
Comments
Post a Comment