भोरंज के भकरेडी गांव की बेटी स्वेता ठाकुर ने पास की नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा - Him View

 भोरंज के भकरेडी गांव की बेटी स्वेता ठाकुर ने पास की नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा


Him View 21 December 2021 

Report - Dinesh Sandhu

उपमंडल भोरंज की स्वेता ठाकुर सपुत्रि सुरेन्द्र सिंह गांव  भकरेडी तहसील भोरंज ने ऑल इंडिया नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कामन एलिजिबिलिटी टेस्ट पास करके नर्सिंग ऑफिसर के पद पर नियुक्ति पाई। स्वेता ने अपनी +2 तक की पढ़ाई सरकारी स्कूल भोरंज से पूरी की। स्वेता ने +2 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोरंज से 2015 में विज्ञान संकाय में की उसके बाद इनका सिलेक्शन नर्सिंग स्नातक के लिए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेमोरियल कॉलेज पालमपुर हिमाचल प्रदेश में हो गया। जहां से नर्सिंग स्नातक की पढ़ाई इन्होने 2019 में पूरी की। अभी वर्तमान में स्वेता एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई भोपाल एम्स से कर रही थी लेकिन बीच में ही उसने नर्सिंग ऑफिसर में  जरनल कैटागिरी मे 400 की रैंकिंग से टेस्ट पास कर कामयाबी हासिल की है । स्वेता इस कामयावी का श्रेय अपने माता पिता और अध्यापकों को देती है। विशेष रुप से स्वेता के पिता सुरेन्द्र सिंह का इनकी लाइफ में अत्याधिक प्रभाव है। इनके पिता सरकारी स्कूल में लेक्चरर है और अनुशासन और बच्चों की पढ़ाई को लेकर बहुत ही  दृढ़  हैं। इनकी माता नीलम गृहणी  है । इस मौके पर भोरंज पूर्ब प्रिंसिपल बी आर शर्मा ने इनकी कामयावी पर इनको इनके माता पिता और समस्त इलाका वासियों को वधाई दी और स्वेता के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता