सरकाघाट में निर्धारित स्थान पर ही बेच सकेंगे पटाखे-एसडीएम - Him View

 *सरकाघाट में निर्धारित स्थान पर ही बेच सकेंगे पटाखे-एसडीएम*




Him View

*सरकाघाट, 25 अक्तूबर-* दीपावली त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए सरकाघाट शहर में अब निर्धारित स्थान के अतिरिक्त पटाखे बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

सरकाघाट शहरी क्षेत्र में बस स्टैड, पुराना बस स्टैंड के सामने तथा सरकाघाट बाजार के तमाम क्षेत्र में किसी भी दुकान में पटाखों इत्यादि के भंडारण व विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

उपमंडल दंडाधिकारी राहुल जैन ने बताया कि दीपावली त्यौहार के दौरान आगजनी इत्यादि की घटनाओं को रोकने तथा लोगों के जान माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब सरकाघाट शहरी क्षेत्र में केवल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट के मैदान में ही पटाखे इत्यादि बेचने की अनुमति रहेगी।

इसके लिए संबंधित विक्रेता को एसडीएम कार्यालय से वैध लाइसेंस प्राप्त करना होगा।

उन्होने बताया कि पटाखे इत्यादि बेचने के इच्छुक दुकानदार तमाम औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए 3 नवम्बर, 2021 को दोपहर 12 बजे तक एसडीएम कार्यालय से वैध लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा यदि कोई दुकानदार निर्धारित स्थान के अलावा शहर में पटाखे इत्यादि विक्रय करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होने बताया कि मिठाई विक्रय के लिए पुराना बस स्टैंड सरकाघाट में दुकान लगाने का स्थान निर्धारित किया गया है। साथ ही मिठाईयों में कोई मिलावट न हो इसके लिए टीम गठित की है जो मिठाईयों की जांच करेगी। एसडीएम ने बताया की पार्किंग की समस्या को देखते हुए राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट के मैदान में ही पार्किंग की व्यवस्था होगी। पुराना बस स्टैंड पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। इस संदर्भ में यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। इस अवसर पर नायाब तहसीलदार सरकाघाट हेमराज, नायाब तहसीलदार भदरोता विकास कौंडल, नायाब तहसीलदार बल्द्वाड़ा बाल कृष्ण शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष अनुप कुमारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता