जिला परिषद की बैठक में चालू वित्त वर्ष हेतु मनरेगा शैल्फों का अनुमोदन - Him View


जिला परिषद की बैठक में चालू वित्त वर्ष हेतु मनरेगा शैल्फों का अनुमोदन

विभिन्न मामलों पर सम्बन्धित अधिकारियों के साथ की चर्चा




Him View 

हमीरपुर 12 अक्तूबर- जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक अध्यक्ष जिला परिषद बबली देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला हमीरपुर के लोक निमार्ण विभाग के मण्डल हमीरपुर, बड़सर, टौणी देवी व भोंरज के अधीन पडऩे वाली सडक़ों की टारिंग/मुरम्मत बारे, जल शक्ति विभाग के अधीन पेयजल योजनाओं में पीने के पानी की समस्यायों का शीघ्र समाधान करने बारे, लो0नि0वि0 के माध्यम से निर्मित वर्षा शालिकाओं की दयनीय स्थिती पर उनकी शीघ्र मुरम्मत करवाने, ग्राम पंचायत धमरोल में स्थित स्वास्थय केन्द्र के जर्जर भवन की शीघ्र मुरम्मत, प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में अंशकालीक/दैनिक वेतन भोगी के आधार पर कार्यरत कर्मचारियों जैसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/वर्कर, अंशकालीक जलवाहक, सेवादार इत्यादि को शीघ्र नियमित करने के लिए प्रदेश सरकार से अनुरोध करने बारे इत्यादि विभिन्न मामलों पर सम्बन्धित अधिकारियों के साथ चर्चा की गई तथा इन पर शीघ्र कार्यवाई करने के लिए कहा।

बैठक में मनरेगा के अन्तर्गत वित्तिय वर्ष 2021-22 हेतु मनरेगा शैल्फों का अनुमोदन तथा जिला परिषद के अन्तर्गत बनने वाली पंाच स्थाई समितियों जैसे साधारण स्थाई समिति, वित्त संपरीक्षा और योजना समिती, सामाजिक न्याय समिती, शिक्षा स्वास्थ्य समिति व कृषि और उद्योग समिति का भी गठन किया गया।

     इस मौके पर उपाध्यक्ष जिला परिषद नरेश कुमार, जिला पंचायत अधिकारी हरबंस सिंह, अध्यक्ष पंचायत समिति मंजू कुमारी, समस्त जिला परिषद सदस्य, व विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया गया।  

-0-

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता