प्रदेश के डिपो संचालको का सरकार के खिलाफ आक्रोश सम्मेलन भोरंज के धमरोल में हुआ प्रदेश स्तरीय सम्मेलन - Him View
प्रदेश के डिपो संचालको का सरकार के खिलाफ आक्रोश सम्मेलन
भोरंज के धमरोल में हुआ प्रदेश स्तरीय सम्मेलन
Him View 11 October 2021
प्रदेश के डिपो संचालको की मांगें पूरी न होने पर भोरंज के धमरोल के अम्बेडकर भवन में डिपो संचालको का प्रदेश स्तरीय सरकार के खिलाफ आक्रोश सम्मेलनआयोजित किया गया जिसमें प्रदेश के 12 जिलों के डिपो संचालको ने भाग लिया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि ने की अध्यक्ष ने बताया कि हमारी मुख्य मांगो में जो डिपो संचालको को मासिक नियमित वेतन फिक्स किया जाए और जो हमारे सहकारी सभाओं के बिक्रेता है उन्हें सहकारी सभाओं से मुक्ति दिलाई जाए क्योंकि जो सहकारी सभाओं की जो प्रबंधक कमेटी हैं ये इनका लगातार शोषण कर रही हैं लंबे समय से इनका शोषण कर रही है विभाग सोया है सरकार गहरी नींद में सोई है पिछले कई वर्षों से हम अपनी मांगों को सरकार के सम्मुख रख चुके हैं जब भी सरकार के पास जाते है चाहे बो मुख्यमंत्री की बात हो मंत्री की बात हो तो हमारी फ़ाइल पर एग्जामिन रिपोर्ट लिख देते हैं तो क्या चार सालों में ये सरकार हमारी फ़ाइल को एगज़ामिन नही कर पाए हमारे जो अधिकारी हैं बे ही हमारे रास्ते का रोड़ा बने हुए हैं जब भी हम मुख्यमंत्री से मिले तो उन्होंने बार बार यही पूछा कि आपकी क्या समस्या है अरे जो सरकार चार सालों में हमारी समस्या को समझ नही पाई तो समस्या का हल क्या करेगी हम सरकार से रुष्ट हैं हमने अपनी मांगों को शांतिपर्वक तरीके से सरकार के समक्ष रखा लेकिन आज तक हमें केवल कोरे आश्वासन मिले और सरकार हमारी छोटी से छोटी समस्या को भी हल नहीं कर सकी समाधान तो दूर सरकार हमारी समस्या को समझ ही नहीं पाई।आज हमने सरकार के खिलाफ संघर्ष का एलान कर दिया है प्रदेश के सभी डिपो संचालक उपचुनावों व 2022 के चुनावों में सरकार के खिलाफ मतदान करेंगे और पूरे प्रदेश में संघर्ष किया जाएगा आंदोलन किया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। इस मौके पर प्रदेशमहासचिव रामपाल शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष पीर साईं सह सचिव ललित शर्मा ,मनोहर लाल, रमेश चंद, सुभाष चंद शर्मा जगदीश चंद रत्न चंद आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment