कुपोषण एवम एनीमिया के स्तर पर व्यापक कमी लाने के लिए आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र रमेड़ा में किया गया। Him View

 कुपोषण एवम एनीमिया के स्तर पर व्यापक कमी लाने के लिए आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र रमेड़ा में किया गया।


Him View

 इस दौरान विभिन्न गतिविधियों जैसे पोषण पर चर्चा, बच्चों का वजन लेकर कुपोषण का आंकलन, पोषण वाटिका का विकास, किशोरी बालिका जागरूकता अभियान इत्यादि के माध्यम से लोगों में सही खान-पान के प्रति जागरूकता लाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शकुंतला देवी द्वारा महिलाओं को प्रसव पूर्व जांच , गर्भावस्था के दौरान रखी जाने वाली सावधानियां , स्वच्छता एवम साफ़-सफ़ाई के सम्बद्ध में बताया गया। महिलाओं को बच्चों के उम्र एवम वजन के अनुसार उनके खान-पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि बच्चों की पोषण स्तर में सुधार हेतु उन्हें स्तनपान के साथ ही समय पर पौष्टिक आहार प्रदान किया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर आशा वर्कर अनीता कुमारी व आंगनबाड़ी हेल्पर नरेशा देवी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता