भारत केसरी नासिर पहलवान पहुंचे भ्याड गाँव - Him View

 भारत केसरी नासिर पहलवान पहुंचे भ्याड गाँव 


Him View 8 July 2021 Report- Dinesh Sandhu

आजकल दिल्ली , हरयाणा के मैदानों में गर्मी का प्रकोप हैं। पहलवानो के लिए इस भीषण गर्मी में प्रैक्टिस करना अत्यंत कठिन हैं।  इसके विपरीत पहाड़ों पर मौसम सुहाना हैं।  इसीलिए इन दिनों पहलवान लोग अक्सर पहाड़ों पर कैंप लगाते हैं।  ऐसे ही एक कैंप में पहुंचे हुए हैं , देश के नाम पहलवान नासिर कुरैशी ।  पहलवान नासिर , पदम् श्री, द्रोणाचार्य  गुरु हनुमान अखाडा के शिष्य हैं। और एक शानदार कुश्ती खिलाडी हैं। 






पहलवान स्वास्थ्य और खेल संस्कृति का दूत होता है और खेल संस्कृति को बढ़ावा भी देता हैं।  इसी सिलसिले में नासिर पहलवान भियार गाँव हिमाचल प्रदेश पहुंचे। भियार गाँव पहुंचकर उन्होंने गाँव की दंगल कमिटी से मुलाक़ात की।  आपको बता दूँ की भियार गाँव की दंगल कमिटी अपने गाँव में प्रतिवर्ष एक विशाल दंगल कराकर खेलकूद की संस्कृति को बढ़ावा देती हैं।  साथ ही देश भर से आये पहलवानो को अपनी कुश्ती कला दिखाने और नकद इनाम पाने का मौका भी देती हैं । देश भर से आये इन पहलवानो की कुश्ती कला देखकर निश्चय ही क्षेत्र के युवाओं में कुश्ती कबड्डी जैसे  खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ती हैं।  नासिर पहलवान से बातचीत में उन्होंने दंगल कमिटी को बताया की यहाँ के युवकों की शारीरिक बनावट प्राकृतिक रूप से ही कुश्ती कबड्डी जैसे खेलों के अनुकूल हैं।  जरूरत हैं यहाँ पर एक अदद अखाडा /कुश्ती /खेल अकादमी  बनाने की।  यदि यहाँ पर अखाडा , मैट हॉल बने तो यहाँ से भी वर्ल्ड लेवल के खिलाडी निकल कर आगे आ सकते हैं।  और दुनिया भर में अपने क्षेत्र का , देश का नाम रोशन कर सकते हैं।  साथ ही उन्हें खेलों में उपलब्ध कोटे के जरिये रोजगार भी प्राप्र्त हो सकता हैं।  दंगल कमिटी को उन्होंने आश्वासन दिया की यदि यहाँ पर अखाडा खुलता हैं तो उनसे भी जो बन पड़ेगा वो तैयार हैं। उन्होंने कहा की वो यहाँ पर आकर यहाँ के बच्चों को समय समय पर ट्रेनिंग भी देने के लिए तैयार है।  

भियार गाँव की दंगल कमिटी ने नासिर पहलवान के सुझाव व् सहयोग को लेकर अमल करने करने का निर्णय भी लिया हैं। दंगल कमिटी अपने क्षेत्र में जनहित कार्यों में भी संलग्न हैं। दंगल कमिटी ने विवाह के अवसर पर कन्यादान की शुरुआत की हैं। वहीँ बाजार में पीने के पानी का फ्रीजर दान दिया हैं। साथ ही covid 19 , महामारी  से लड़ने के लिए जरूरत मंदों को भोजन सामग्री के पैकेट , मास्क , सैनिटाइज़र इत्यादि वितरण कर रही हैं। भियार की दंगल कमिटी द्वारा अन्य दंगल कमेटियों को दंगल में मदद दी जा रही है। स्वच्छ भारत मिशन का अनुकरण करते हुए दंगल कमिटी क्षेत्र में स्वच्छता का वातावरण तैयार कर रही हैं। 

हिमाचल के गाँव में गाँव में दंगल कमेटियां हैं। ऐसे में भियार गाँव की दंगल कमिटी के उपरोक्त कार्य सराहनीय व् अनुकरणीय हैं। यदि हिमाचल में दंगल कमेटियां खेलों के जरिये जनजागरण और जनसेवा के कार्यों के लिए इसी प्रकार आगे आती हैं तो निश्चय ही पूरे हिमाचल प्रदेश का भविष्य उज्जवल हैं। 

दंगल कमेटी भ्याड भोरंज की बाकी कमेटियों से आग्रह करती है कि बो भी समाज की सेवा में आगे आये।

Comments

  1. तहेदिल से शुक्रिया पहलवान जी
    व हिम व्यू ।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता