हर प्रवासी बच्चे व धात्री को मिलेगा राशन - तारा ठाकुर - Him View
हर प्रवासी बच्चे व धात्री को मिलेगा राशन - तारा ठाकुर
Him View 6 July 2021
उपमण्डल भोरंज के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारी भोरंज के सौजन्य से आंगनवाड़ी केंद्र बस्सी बाजार के तहत वृत पर्यवेक्षिका तारा ठाकुर की अध्यक्षता में आंगनवाड़ी केंद्र बस्सी बाजार में मेहनत मजदूरी कर रहे मजदूरों को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निशा देवी ने मौके पर जा कर पंजीकरण किया और उन्हें विभाग की ओर से राशन वितरित किया।
इस मौके पर वृत्त पर्यवेक्षिका तारा ठाकुर ने कहा कि पात्र प्रवासी बच्चे व धत्रियों की जानकारी के अभाव में राशन से वंचित रह जाती है तो उनकी तलाश कर मौके पर पंजीकरण कर उन्हें हर माह पहली तारीख को संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र में राशन मिलेगा। इस मौके पर आंगनवाड़ी केंद्र बस्सी की कार्यकर्ता निशा देवी, सुंगरवाड की सरोज कुमारी, आशा वर्कर गायत्री देवी, रेणु देवी, रीचिका, ललिता, सुजाता,सोनिया, धनैईया ,रीनू, सूर्यश, रितिका, शिवानी, प्रियन्ति इत्यादि मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment