भलवानी गांव की अन्क्षया कालिया ने एमबीबीएस प्रथम वर्ष में द्वितीय स्थान हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान - Him View
भलवानी गांव की अन्क्षया कालिया ने एमबीबीएस प्रथम वर्ष में द्वितीय स्थान हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
Him View 6 July 2021
उपमण्डल भोरंज की बेटी एमबीबीएस प्रथम वर्ष हिमाचल प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रही है। ग्राम पंचायत भलवानी डाकघर बाह्नवीं तहसील भोरंज जिला हमीरपुर की अन्क्षया कालिया सपुत्री डॉ संजीव कालिया वरिष्ठ पशु चिकित्सक एवम डॉ बबिता कालिया अस्सिटेंट प्रोफेसर स्वामी विवेकानंद कालेज ऑफ एजुकेशन तरक्वाड़ी में कार्यरत हैं व दादा रूप सिंह सेवानिवृत मुख्याध्यापक हैं। अन्क्षया कालिया के पिता डॉ संजीव कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्क्षया कालिया की प्राथमिक शिक्षा राधा कृष्ण सीनियर सकेंडरी स्कूल घण्डलवीं में, आठवीं जेएनवी कोठीपुरा, दसवीं सेवन स्टार इंटरनेशनल स्कूल बनी व बाहरवीं मैगनेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर से की है। अन्क्षया कालिया की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

Comments
Post a Comment