सैंपलिंग-टैस्टिंग में भी हमीरपुर बना नंबर वन - Him View


सैंपलिंग-टैस्टिंग में भी हमीरपुर बना नंबर वन



Him View

हमीरपुर 05 जुलाई। कोरोना रोधी वैक्सीनेशन में लगातार पहले नंबर पर चल रहे जिला हमीरपुर ने सैंपलिंग-टैस्टिंग में भी प्रथम स्थान हासिल किया है। 28 जून से 4 जुलाई तक के हफ्ते में जिला में कुल 9734 लोगों के टैस्ट किए गए।

  उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि पिछले हफ्ते जिला में कुल 11760 टैस्ट करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस हफ्ते के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सैंपलिंग-टैस्टिंग का 82.8 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया, जोकि प्रदेश की औसत 48.9 प्रतिशत से काफी अधिक है। उपायुक्त ने बताया कि सोमवार को भी जिला में 2138 सैंपल लिए गए हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें बधाई की पात्र हैं। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सैंपल ले रही हैं।

-0-

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता