फेम इंडिया सर्वे में सुखविंदर सिंह सुक्खू का चयनित होना जिला के लिए सम्मान की बात:सुरेश कुमार - Him View
फेम इंडिया सर्वे में सुखविंदर सिंह सुक्खू का चयनित होना जिला के लिए सम्मान की बात:सुरेश कुमार
Him View 2 July 2021
कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं भोरंज से पूर्व प्रत्याशी सुरेश कुमार, प्रदेश कांग्रेश सदस्य रामचंद्र पठानिया,भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बनयाल व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजीव लाल मैहर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं नादौन के विधायक ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को फेम इंडिया के सर्वे में सर्वश्रेष्ठ चुने जाने पर बधाई दी है तथा इसे हमीरपुर के लिए गौरव बताया। एक संयुक्त व्यान में कांग्रेसी नेताओं ने कहा के वास्तव में सुखविंदर सिंह सुक्खू क्षमताबान व ऊर्जावान नेता हैं और वे दूरदर्शी सोच रखते हैं। देश के 4123 विधायकों पर किए गए इस सर्वे में अब्बल आना उनकी नेतृत्व की क्षमता को दर्शाता है।ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का पूरा ध्यान जनसेवा एवं हमीरपुर व प्रदेश के विकास पर रहता है।
यह हमीरपुर जिला के लिए नई नई योजनाएं लाने में प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से हमीरपुर जिला को मेडिकल कॉलेज जैसी बड़ी सौगात मिली है।प्रदेश के किसानों की आर्थिक दशा सुधारने के लिए हमीरपुर में स्पाइस पार्क की स्थापना करना उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में है। इस पार्क के खुलने से हमीरपुर व साथ लगते अन्य जिलों के किसानों को सीधा लाभ होगा।इस स्पाइस पार्क के माध्यम से सरकार घर घर जाकर किसानों से उनके उत्पादों को खरीदेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मिले इस अंतरराष्ट्रीय गौरव के लिए भोरंज ब्लॉक कांग्रेस उन्हें सम्मानित करेगी
सुरेश कुमार

Comments
Post a Comment